रायबरेली के सिकंदरपुर गांव में आयोजित धन्यवाद सभा में पहुंचे कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सुशील पासी, जताया आभार

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: देश में भले ही एनडीए की सरकार बनी हो, लेकिन कांग्रेस के नेता आत्मविश्वास से लबरेज नजर आ रहे हैं। बछरावां विधानसभा क्षेत्र के सिकन्दर पुर गांव में रविवार को बाबा राम केवल अनशनकारी के संयोजकत्व में धन्यवाद कार्यकर्ता सम्मेलन रखा गया, जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुशील पासी पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का 36 लोकसभा सीट रायबरेली के चुनाव में राहुल गांधी को रिकार्ड मतों से जिताने के लिए धन्यवाद किया और आने वाले 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर मूल मंत्र भी दिया।

      आपको बता दें कि, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुशील पासी ने कहा कि, रायबरेली उत्तर प्रदेश का का दिल है, गांधी परिवार का रायबरेली और अमेठी से परिवारिक रिश्ता है, इसलिए गांधी परिवार रायबरेली और अमेठी से विशेष लगाव रखता है। रायबरेली में आप सब का ऐतिहासिक प्रदर्शन रहा है। रायबरेली में हमारे कार्यकर्ता मजबूत हैं।

     सुशील पासी ने कहा कि, रायबरेली और अमेठी में इंडिया गठबंधन का शानदार रिजल्ट रहा है, इसके लिए जिले के कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं समेत देवतुल्य जनता का दिल से आभार व्यक्त करता हूं।

     बाबा रामकेवल अनशनकारी ने कहा कि, राहुल गांधी के रिकॉर्ड जीत के बाद जनता में हर्ष की लहर है। उन्होने उम्मीद जताई है कि, तानाशाही अत्याचार पर लगाम लगेगा और इस क्षेत्र की जनता खुशहाल जीवन जी सकेंगी। विकास कार्यों में तेजी आएगी।

    इस मौके पर दिनेश ठाकुर, दिलीप शर्मा, अनिल शर्मा, आकाश, मथुरा पासी, अर्जुन, दीपेश, केदार, मंसूर अली, मुजफ्फर अली समेत बड़ी तादाद में लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ