महताब आलम
रायबरेली: शहर के त्रिपुला चौराहे स्थित बीड़ी अस्पताल के मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर अंखिल S ने जानकारी देते हुए बताया है कि, चिकित्साधिकारी बीड़ी श्रमिक चिकित्सालय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार श्रम कल्याण संगठन द्वारा जनपद के बीड़ी श्रमिकों के अध्ययनरत पुत्र/पुत्रियों हेतु शिक्षा सत्र 2024-2025 के लिए कक्षा 01 से 12 एवं उच्चतर डिग्री एवं व्यवसायिक कोर्स हेतु आर्थिक सहायता छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन–पत्र आमंत्रित किये जाते हैं।
उक्त आर्थिक सहायता हेतु
आपको बता दें कि, आवेदन के लिए पात्र अभ्यर्थी लिंक- http://scholarship.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ बीड़ी श्रमिक परिचय-पत्र, उत्तीर्ण कक्षा के अंकपत्र एवं आय प्रमाण पत्र को स्कैन करके अपलोड करना अनिवार्य है।
ऑनलाइन आवेदन 30 जून, 2024 से प्रारम्भ है एवं अंतिम तिथि [Pre-Matric) के लिए 31 अगस्त, 2024 तथा [Post-Matric) के लिए 31 अक्टूबर, 2024 है।

0 टिप्पणियाँ