रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के चुरुवा गांव में विगत दिनों विवाहिता के साथ गैंगरेप व हत्या के जुड़े मामले में अधिवक्ता हड़ताल पर चल रहे हैं और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। मंगलवार को अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में घूम-घूम कर सीओ महराजगंज के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महामहिम राज्यपाल महोदय को संबोधित ज्ञापन एसडीएम महराजगंज को सौपा।
आपको बता दें कि, अधिवक्ताओं ने मांग किया है कि, तत्कालीन थाना अध्यक्ष व चौकी इंचार्ज को इतने बड़े गंभीर अपराध में केवल लाइन हाजिर करके पुलिस पल्ला झाड़ रही है, जबकि इन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करना चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए। उधर तकरीबन 3:00 बजे उप जिलाधिकारी न्यायिक ने हड़ताल के चलते अपनी अदालत में पत्रावलियों की सुनवाई के लिए पुकार कराना शुरू कर दिया जिससे अधिवक्ता भड़क उठे और चेंबर में खरी खोटी सुनाते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाए। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि, एसडीएम द्वारा हर पत्रावलियों के रेट फिक्स किए गए हैं, अनाप-शनाप पैसे की मांग की जाती है, बिना रिश्वत के किसी भी पत्रावली में हस्ताक्षर नहीं होता है, पेशकार अपना अलग से पैसा मांगते हैं प्राइवेट कर्मी अलग से पैसा मांगते हैं। एसडीएम न्यायिक की अदालत में जमकर भ्रष्टाचार होता है। जिससे पीड़ित अधिवक्ताओं ने नारेबाजी किया।
इस मौके पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष विद्यासागर अवस्थी, महामंत्री पंकज प्रकाश श्रीवास्तव, ज्योति प्रकाश अवस्थी, सुरेंद्र श्रीवास्तव, नागेंद्र सिंह, अमित श्रीवास्तव, सर्वेश अवस्थी, राधेश्याम, सुनील द्विवेदी सहित अन्य मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ