रायबरेली की चांदनी हत्याकांड के मामले में पांचवें दिन भी आंदोलित रहे अधिवक्ता

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र अंतर्गत चुरुवा गांव में हुए चांदनी हत्याकांड को लेकर पांचवें दिन भी अधिवक्ताओं का आक्रोश जारी रहा, आज मंगलवार को भी अधिवक्ताओं ने तहसील में घूम-घूम कर सीओ मुर्दाबाद के नारे लगाए और तत्कालीन इंस्पेक्टर बछरावां को व चुरूवा चौकी इंचार्ज को सस्पेंड करने तथा घटना की न्यायिक जांच कराने की मांग की। और राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

    आपको बता दें कि, आज मंगलवार को महराजगंज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विद्या सागर अवस्थी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने चुरुवा गांव में पुलिस द्वारा महिला के शव का रात के अंधेरे में अंतिम संस्कार करा देने को लेकर नारेबाजी करते हुए सीओ यादवेंद्र बहादुर पाल को हटाए जाने की मांग और तत्कालीन इंस्पेक्टर बछरावां ब्रिजेंद्र शर्मा और चुरुवा चौकी प्रभारी जिन्हें लाइन हाजिर किया गया है उन्हें सस्पेंड तथा घटना की न्यायिक जांच की मांग करते हुए राज्य पाल को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम राजित राम गुप्ता को सौंपा।

      इस दौरान महराजगंज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विद्या सागर अवस्थी ने कहा कि, जब तक मांगों को नहीं माना जाएगा हड़ताल जारी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ