आपसी विवाद में गाली गलौज मारपीट के मामले में आठ पर केस दर्ज

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे बाबूजी मजरे पाली में बच्चों के आपसी विवाद में घर के बड़े भिड़ गए और दो पक्षों में गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई। तहरीर पर पुलिस ने दोनों ओर से आठ लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।   

      आपको बता दें कि, गांव निवासी हनुमान पुत्र रामहर्ष ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि, घटना बीते शुक्रवार की है, बच्चों के आपसी विवाद को लेकर गांव के ही रहने वाले राम अवतार पुत्र भगवानदीन, संजय पुत्र राम अवतार, अनुज पुत्र संजय द्वारा उसके तथा उसके घर की महिलाओं के साथ मारपीट की गई और उसका टीनशेड भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया, पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। 

     उधर दूसरे पक्ष के रामावतार पुत्र भगवान दीन ने कोतवाली पुलिस को दे गई तहरीर में कहा है कि, गांव के रहने वाले अंकुश पुत्र राजेश कुमार यादव, शनि पुत्र विजय बहादुर यादव, राज पुत्र रामकिशुन यादव, हनुमान पुत्र रामहर्ष यादव, सत्यनारायण पुत्र रामभरोसे द्वारा उसके तथा उसकी पत्नी रामरती के साथ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज और मारपीट की गई।

     मामले में कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि, दोनो पक्षों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ