कल मऊ गांव के पंचायत भवन में कैंप लगाकर विद्युत विभाग बिल संबंधी समस्याओं का करेगा निस्तारण

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: तहसील क्षेत्र के मऊ गांव में आगामी बुधवार 24 जुलाई 2024 को विद्युत विभाग द्वारा एक कैंप का आयोजन किया जा रहा है। विद्युत बिल बकाया राशि वसूली जायेगी। अवर अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि, सुबह 10:00 बजे से अपरान्ह 4:00 बजे तक चलने वाले कैंप में उपभोक्ताओं के विद्युत बिल संबंधित समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाएगा।

      आपको बता दे कि, अवर अभियंता सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि, मऊ के पंचायत भवन में बुधवार को आयोजित होने वाले कैंप में नए मीटर लगाने और वसूली पर फोकस रहेगा। विभाग द्वारा बिजली के नए मीटर भी लगाए जाएंगे तथा विद्युत उपभोक्ताओं से बकाया भी वसूल किया जाएगा। बकाया न देने की स्थिति पर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाएंगे।

      आवर अभियंता सुनील कुमार ने लोगों से अपील करी है कि, जिनके घरों में अब तक बिजली के मीटर न लगे हो वह तत्काल विभागीय जेई से संपर्क कर अपने यहां मीटर लगवा ले और दुकानदारों के लिए कमर्शियल कनेक्शन अनिवार्य है।

   अवर अभियंता सुनील कुमार ने उपभोक्ताओं से यह भी अपील करी है कि, ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपभोक्ता कैंप पहुंचकर बकाया विद्युत बिल जमा करें और योजनाओं का लाभ उठाएं।

    अवर अभियंता ने यह भी बताया कि, 26 जुलाई 2024 को नयापुरवा, 29 जुलाई को ज्योना के पंचायत घर, के अलावा 31 जुलाई 2024 को टीसाखानापुर के पंचायत भवन में कैंप का आयोजन किया जाएगा। आयोजित कैपों में ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंचे और सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ