टूक गांव से बाबा धाम के लिए रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: मंगलवार को क्षेत्र के टूक गांव से कांवड़ियों का एक जत्था बोल बम के जयघोष के साथ वैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। लगभग 32 श्रद्धालु जिसमें 8 महिलाएं भी शामिल है, पैदल और निजी साधन से भगवान शिव का जयघोष करते हुए यात्रा पर निकले। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह है। 

     आपको बता दें कि, सावन का महीना आते ही भक्तों पर भगवान शिव की भक्ति का खुमार चारों तरफ छा जाता है। स्थानीय शिवालयों में भक्तों द्वारा जलाभिषेक तो किया ही जा रहा है साथ ही सुदूर के प्रसिद्ध शिव मंदिरों में भी श्रद्धालु जलाभिषेक करने जा रहे हैं।

टूक गांव से बाबा धाम के लिए रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था

    टूक गांव के रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता अभय सिंह के नेतृत्व में विभिन्न गांव के 32 कांवरियों का जत्था बाबाधाम के लिए रवाना हुआ। बाबा धाम में जलाभिषेक करने के बाद उनकी वापसी होगी। यात्रा से पूर्व महराजगंज के सुप्रसिद्ध दानेश्वर मंदिर धाम में भगवान भोलेनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। 

     इस मौके पर अभय सिंह, चंद्रभान सिंह, पिंटू सिंह, तेजभान सिंह, शेष बहादुर सिंह, पुनवासी, सुधीन, राम लखन निर्मल बीडीसी, सुनीता देवी, श्रीनाथ, फूलचंद यादव, बब्बू सिंह, राम सजीवन सविता, रामकुमार सविता, पूर्व प्रधान पुटटू, शिवदीन, रामकिशोर‌, सचिन पाठक आदि बाबा धाम के लिए रवाना हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ