सार........
⭕ बछरावां थानेदार द्वारा किया गया सनातन संस्कृति का अपमान निंदनीय एवं अक्षम्य-वीरेंद्र यादव।
विस्तार........
रजनीकांत अवस्थी
बछरावा/रायबरेली: थाना क्षेत्र के चुरूवा गांव में बीते कई दिनों से चांदनी हत्याकांड के बाद सामाजिक एवं राजनीतिक गलियारो से लेकर प्रदेश की राजधानी तक चर्चा का विषय बना हुआ है। आए दिन इस हत्याकांड में पुलिस की कार्यशैली से नाराज आम जनमानस के बीच नेताओं का जमावड़ा लग रहा है।
आपको बता दें कि, इसी कड़ी में सोमवार सुबह तकरीबन 11:00 के आसपास समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन में समाजवादी पार्टी का 10 सदस्यीय एक टीम चुरुवा गांव पहुंची, चुरुवा गांव पहुंचकर सपा नेताओं ने चांदनी सिंह उर्फ चंद्रा रावत की उसके पति जीतू सिंह तथा अन्य शराबी साथियों द्वारा दुराचार कर हत्या कर देने के मामले के उपरांत थाना अध्यक्ष विजेंद्र शर्मा की अगुवाई में पोस्टमार्टम कराकर रात में ही डेड बॉडी को पुलिस द्वारा पेट्रोल डालकर जला दिए जाने के संदर्भ में जांच तथा शोकाकुल परिवार एवं ग्रामीणों से मुलाकात की।
इस संबंध में जानकारी देते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने बताया कि, सपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुरुवा गांव में घटित चांदनी हत्याकांड की घटना को संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ विधायकों एवं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का एक 10 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल चुरूवा गांव भेजा है, परंतु रायबरेली की पुलिस का हिटलर शाही रवैया है क्योकि घटना की जानकारी होने के पश्चात रायबरेली के पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल चुरूवा गांव आते तो हैं परंतु ग्रामीणों की बात सुने बिना ही वह कहते हैं कि, अगर ज्यादा कुछ कहोगे तो उठाकर बंद कर दूंगा। साथ ही उन्होंने घटनाक्रम के समय मौजूद थाना प्रभारी विजेंद्र शर्मा पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, चांदनी की लाश रात में जलाकर उन्होंने पूर्ण रूप से सनातन संस्कृति का अपमान करते हुए सनातन पर कुठाराघात किया है। उन्होंने कहा कि, सनातन धर्म में सूर्यास्त के बाद चिता को मुखाग्नि नहीं दी जाती है और बछरावां पुलिस द्वारा ऐसा किया गया। यह कार्य निंदनीय एवं अक्षम्य है।
उन्होंने यह भी कहा कि, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की यही मांग है कि, इस घटना में संलिप्त सभी आरोपियों को कठोर से कठोर सजा दी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के सरेनी विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह, बछरावां विधायक श्याम सुंदर भारती, हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी, पूर्व प्रत्याशी समाजवादी पार्टी सदर विधानसभा आरपी यादव, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा आफताब अहमद उर्फ राजू खान, प्रदेश की महिला सभा की महासचिव जूही सिंह, पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता ओपी यादव, जिला महासचिव अरशद खान, विधानसभा अध्यक्ष बछरावां बृजेंद्र कुमार पटेल, हरीश चौरसिया, राजू यादव सहित भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता एवं चुरुवा गांव का आम जनमानस सहित भारी संख्या में पुलिस प्रशासन मौजूद रहा।




0 टिप्पणियाँ