रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: क्षेत्र के अंतर्गत सुदौली गांव में प्रसिद्ध भवरेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन पूजन करने गया एक नवयुवक सई नदी में नहाते समय डूब गया, सूचना पर पहुंचे गोताखोर युवक की तलाश में जुट गए हैं।
आपको बता दें कि, जानकारी के अनुसार आलमबाग जनपद लखनऊ का रहने वाला अमित कुमार अपने पांच साथियों के साथ भवरेश्वर मंदिर दर्शन करने आया था, तभी सुबह लगभग 5:00 बजे के आसपास वह अपने साथियों के साथ नदी में नहाने गया, नहाते समय वह गहराई में जाने के कारण डूब गया। सूचना पर पहुंचे गोताखोर व स्थानीय पुलिस प्रशासन ने युवक की खोज बीन शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक युवक का कोई अता पता नहीं चला है।
इस बाबत थाना प्रभारी ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि, घटना की जानकारी प्राप्त हुई है स्थानीय पुलिस प्रशासन एवं गोताखोरों द्वारा युवक की तलाश की जा रही है।


0 टिप्पणियाँ