रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: क्षेत्र के प्रसिद्ध भवरेश्वर महादेव मंदिर, कंजेश्वर महादेव मंदिर, झारखंडेश्वर महादेव मंदिर, समधनेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य शिव मंदिरों में श्रावण मास के प्रथम सोमवार को भक्तों का ताता लगा रहा तथा भारी संख्या में भक्तों ने भूत भावन भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
आपको बता दें कि, शिव मंदिरों में भक्तों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न होने पाए इसके लिए भारी संख्या में पुलिस बल एवं मंदिर कार्य समिति के सदस्य गण उपस्थित रहे।



0 टिप्पणियाँ