रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की मां द्वारा थाने में दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि, कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि, कटरा मजरे मोन गांव का रहने वाला हरकेश पुत्र रामकरण उसकी नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया है, वादिनी अनुसूचित जाति की है।
पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट समेत एससीएसटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
मामले में कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि, पीड़िता की मां द्वारा मिली तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट एससीएसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ