भोपाल/मध्य प्रदेश: दिवाली के दिन भोपाल में एक हृदय विदारक घटना उस समय घटी जब एक युवक ने अपनी पत्नी को घर ले जाने से मना कर दिया। वापस घर ले जाने से मना किए जाने से भड़के लड़की के भाई ने युवक पर हमला कर दिया जिससे उसकी कुछ देर बाद मौत हो गई।
घटना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के छोला क्षेत्र की है जहां 26 साल के युवक की चाकुओं से गोद हत्या कर दी गई । पुलिस के अनुसार, 26 साल के राजेश की शादी 2 साल पहले कई महीने चले कोर्टशीप के बाद शेखर की बहन से हुई थी। शेखर पार्श्वधाम कॉलोनी रेजिडेंस में अपने परिवार के साथ रहता था।
पुलिसका कहना है कि करीब 3 महीने से शेखर की बहन अपने भाई के पास ही रह रही थी। शेखर की बहन और उसके पति राजेश के बीच अनबन होने के बाद वह अपने भाई के यहां ही रह रही थी। इस दौरान शेखर ने राजेश को मनाने की कई बार कोशिश की और उससे अनुरोध किया कि झगड़ा को खत्म कर उसकी बहन को वापस घर ले जाए। उसने राजेश से कम से कम दिवाली के अवसर पर घर ले जाने का अनुरोध किया, लेकिन उसने मना कर दिया।
पुलिसका कहना है कि राजेश की ओर से मना किए जाने से नाराज शेखर ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया। शेखर ने जब अपने जीजा राजेश पर अटैक किया तो उस समय उसके 2 दोस्तों योगेश अहिरवार और अरुण विश्वकर्मा ने मदद की।

0 टिप्पणियाँ