बछरावां/रायबरेली: क्षेत्र के भवरेश्वर , कंजेश्वर, झारखंडेश्वर, मनसेश्वर सहित समस्त शिवालयों पर महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भक्तों का जनसैलाब जलाभिषेक के लिए पहुंचा। जनपद की सीमा पर सई नदी के तट पर स्थित भवरेश्वर मंदिर में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
आपको बता दें कि, देर रात 1: 00 से ही मंदिर में कतारे लगने लगी थी। भोलेनाथ का जलाभिषेक कर लोगों ने अपनी-अपनी मुरादें मांगी। वहीं बच्चों संग बूढ़े और युवाओं ने मेले का लुफ्त उठाया और जमकर खरीदारी की। आज तड़के सुबह 4:00 बजे से ही श्रद्धा का शैलाब उमड़ने लगा। भक्तों की भारी भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
इसके अलावा क्षेत्र के कंजेश्वर मंदिर में भी भक्तों की भीड़ रही। महाशिवरात्रि के अवसर पर मनसेस्वर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भोलेनाथ का जलाभिषेक कर लोगों ने पूजा अर्चना की। साथ ही क्षेत्र के सभी शिवालयों में भक्तों की भीड़ रही।
कंजेश्वर धाम के पुजारी स्वामी विचित्रानंद ने कहा कि, भोलेनाथ पर भक्तों की अपार आस्था है। तड़के से ही भक्तों की भारी भीड़ मंदिर में उमड़ पड़ी है। भोलेनाथ अपने सभी भक्तों की मुरादे पूरी करते हैं।



0 टिप्पणियाँ