⭕ सुबह 4 बजे से शुरू हुआ जलाभिषेक, भक्तों की भारी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात।
विस्तार........
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: हर हर महादेव बोल बम का नारा है बाबा गौरीशंकर महादेव एक सहारा है के जय घोष से मुरैनी गांव स्थित गौरीशंकरन धाम परिसर बुधवार को महाशिवरात्रि पर शिवमय रहा। भोर 4.00 बजे से श्रद्धालुओं की लंबी कतार जलाभिषेक के लिए लग गई, महिला पुरुष को अलग-अलग कतार में खड़ा करके मंदिर गर्भगृह में प्रवेश दिया गया।
आपको बता दें कि, शिव भक्तों ने फूल, बेलपत्र, अक्षत, समी, धतूरा, फल, फूल, माला पहनाकर भोलेनाथ का विधि-विधान से पूजन अर्चन किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ग्राम प्रधान दीपू और उनके प्रतिनिधि रणविजय सिंह एडवोकेट ने गौरीशंकरन धाम में भीड़ बढ़ने पर कोतवाल महराजगंज जगदीश यादव से कहकर पुलिस बलों ने मोर्चा संभाला। बारी-बारी से लोगों को जलाभिषेक कराया जा रहा है।
महा शिवरात्रि के पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रणविजय सिंह ने पहले से ही तैयारियां पूर्ण कर ली थी। उन्होंने श्रद्धालुओं से लगातार शांति पूर्ण ढंग से दर्शन पूजन की माइक से एनाउंस कर अपील करी।
मेला परिसर में समाजसेवी रामराज गिरी, महेंद्र अग्रवाल, पंकज मिश्रा द्वारा भक्तों को गाजर का हलवा और प्रसाद वितरण किया गया। नरेंद देव, प्रधान प्रतिनिधि रणविजय सिंह, कपिल सिंह, कल्पेश शुक्ला, पुष्कल सिंह, सुरेंद्र बहादुर सिंह, मुकेश,पीयूष सिंह, सुशील मिश्रा, चंदन पांडेय, आदि व्यवस्था में लगें देखें गए।




0 टिप्पणियाँ