बुलेरो पिकअप गाड़ी से शराब की स्मगलिंग की ये चौंकाने वाली तस्वीर जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र की है। जहां पुलिस ने गाड़ी से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने जब गाड़ी को चेक किया, तो उसमें अंग्रेजी शराब की 25 पेटियां निकलीं। बरामद शराब की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है।
एएसपी ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, बुलेरो पिकअप गाड़ी में हरियाणा से बड़ी मात्रा में शराब को हापुड़ के रास्ते बिहार ले जायी जा रहा है। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने दिल्ली -लख़नऊ नेशनल हाइवे -9 पर चैकिंग शुरू की, तो थाना हापुड़ देहात से पहले कट के पास पुलिस ने बुलेरो पिकअप गाड़ी को आते देखा।
पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली, तो गाड़ी की बॉडी में कुछ भी सामान नही था। मगर ज़ब पुलिस की निगाहें गाड़ी के टायरो पर पड़ी तो देखा गाड़ी के टायर लोड मान रहें थें। पुलिस का शक यकीन में बदल गया और चेकिंग के दौरान गाड़ी में ही शराब की पेटिया मिली।
गिरफ्तार आरोपी से ज़ब सख्ती से पूछताछ की गई तो आरोपी ने बताया कि, उसने शराब तस्करी के लिए गाड़ी की बॉडी को मॉडिफाई कराकर उसमें अवैध शराब छिपाई हुई हैं। जिसके बाद पुलिस ने गाड़ी से अवैध शराब निकालकर शराब की गाड़ी को कब्जे में ले लिया और गाड़ी के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।
इस सबंध में एएसपी विनीत भटनागर का कहना हैं कि, पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक अंतर्राज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम सुरेंद्र पुत्र रामफल निवासी मोहल्ला उत्तम नगर तहसील हांसी थाना सदर जनपद हिसार (हरियाणा) बताया हैं। बिहार में शराब पर पूरी तरह से पाबंदी हैं, इसके बावजूद शराब तस्कर हरियाणा राज्य से सस्ते दामों में शराब खरीदकर मोटा मुनाफा कमाने के लिए बिहार में शराब अवैध तरीके से भेज रहे हैं। आरोपी के पास 25 पेटी (Royal stag) हरियाणा मार्का की दो लाख रुपये कीमत की शराब व तस्करी में प्रयुक्त फर्जी नंबर प्लेट लगी बुलेरों पिकअप गाड़ी को बरामद किया हैं।


0 टिप्पणियाँ