हरियाणा: छोटे बच्चों का बोरवेल में गिरने का सिलसिला बिल्कुल नहीं थम रहा है। अब हरियाणा के करनाल में एक पांच साल की बच्ची 50 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई है। घटना करनाल में स्थित घरौंडा के हरसिंहपुरा गांव की है। बताया जा रहा है कि बच्ची इस बोरवेल में रविवार को गिर गई थी। बच्ची को बचाने के लिए बचाव अभियान जारी है।
बता दें इससे महज कुछ दिन पहले ही तमिलनाडु में भी एक 2 साल का बच्चा बोरवेल में गिर गया था, काफी कोशिशों के बाद भी वह जिंदा नहीं बच सका। एक के बाद एक होती ऐसी घटनाओं से पता चलता है कि बोरवेल को लेकर कोई सख्त कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। आए दिन बच्चे इसमें गिर रहे हैं।
बहुत से लोगों की इस वजह से जान जा चुकी है। जिसके अधिकतर पीड़ित बच्चे ही होते हैं, जिन्हें नहीं पता होता कि बिना ढके बोरवेल कितने खतरनाक हो सकते हैं। बोरवेल में बच्चों के गिरने का सिलसिला साल 2006 में शुरू हुआ था, जब चार साल का प्रिंस हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बोरवेल में गिर गया था। वह 48 घंटे तक बोरवेल में रहा और पूरे देश ने उसकी सुरक्षा के लिए दुआ मांगी थी। जिसके बाद किस्मत से उसकी जान बच गई थी।

0 टिप्पणियाँ