महाराष्ट्र में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भाजपा को सरकार बनाने का भेजा न्योता।। Maharastra news ।।

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भाजपा को सरकार बनाने का बुलावा भेजा है। शनिवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने बीजेपी को सरकार बनाने का न्योता भेजा है। दरअसल बीजेपी सबसे ज्यादा विधायकों के साथ प्रदेश की नंबर एक पार्टी है, लिहाजा राजभवन ने उसे सरकार बनाने का आमंत्रण भेजा है।
   हालांकि सूत्रों के मुताबिक बीजेपी प्रदेश में अल्पमत की सरकार बनाने के पक्ष में नहीं है। राज्यपाल का आमंत्रण मिलने के बाद सरकार बनाने से इनकार कर सकती है। 288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा में बीजेपी के पास 105 और करीब दर्जनभर निर्दलीय विधायकों का संख्याबल का समर्थन है। हालांकि ये बहुमत के 145 के आंकडे से दूर है। मालूम हो कि शुक्रवार को देवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा था, जिसके बाद उन्होंने कहा था कि वह जोड़तोड़ की राजनीति करके सरकार नहीं बनाएंगे।
    सूत्रों का कहना है कि अगर बीजेपी सरकार बनाने से मना करती है तो राज्यपाल नंबर दो पार्टी शिवसेना को यह मौका दे सकती है। देखना दिलचस्प होगा कि गवर्नर के सरकार बनाने के न्योते पर शिवसेना क्या कदम उठाती है। शिवसेना के पास फिलहाल महज 56 विधायक और आधा दर्जन के करीब निर्दलीयों का समर्थन हासिल है। हालांकि शिवसेना का विधानसभा में ये संख्याबल बहुमत से कोसो दूर है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ