रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के हैदर गढ़ रोड पर बाइक से घर वापस लौट रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे सीएचसी लाया गया जहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव जियापुर शिवगढ़ मजरे मऊ गरबी का रहने वाला रामकिशोर 35 पुत्र राजाराम बाइक से महराजगंज आया था वह वापस घर लौट रहा था कि, तभी सुखई पुरवा के पास अज्ञात चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी और भाग निकला।
वहीं बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल उसे 108 एंबुलेंस बुलाकर सीएचसी में भर्ती कराया जहां हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

0 टिप्पणियाँ