2 करोड़ के इस सांप के साथ 8 तस्कर गिरफ्तार,मर्दाना ताकत बढ़ाने में आता काम।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: बिहार के नवादा में तस्‍करी के लिए ले जाए जा रहे दुर्लभ प्रजाति के बोआ सांप व उसके बच्‍चे को बरामद किया गया है। पुलिस ने एक सपेरे सहित आठ तस्‍करों को गिरफ्तार किया गया है। 
     आपको बता दें कि, गिरफ्तार किए गए तस्करों ने बताया कि, बोआ सांप और उसके बच्‍चे की कीमत दो करोड़ रुपए मिलने वाली थी। इसके अलावा एक अजगर, एक कोबरा और अन्य के साथ कई सांप बरामद किए गए हैं। 
      जानकारी के अनुसार, नवादा जिले के उग्रवाद प्रभावित सिरदला थाना क्षेत्र में सांप पकड़कर बेचने का धंधा करने वाले एक सपेरा सहित आठ लोगों को अलग-अलग जगहों से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों से सांपों की तस्‍करी के बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है।
कैंसर की दवा, मर्दाना ताकत बढ़ाने में होता है उपयोग
बोआ सांप का उपायेग कैंसर की दवा बनाने में तथा मर्दाना ताकत बढ़ाने की दवाओं में होता है। इसके अलावा जोड़ों के दर्द की दवा बनाने सहित कई अन्‍य तरह की दवाओं के निर्माण में भी इसका उपयोग होता है। इसके चमड़े से पर्स, हैंडबैग, जैकेट और कॉस्‍मेटिक्‍स आदि बनाए जाते हैं। इस सांस से नशीले पदार्थ व महंगे परफ्यूम भी बनाए जाते हैं।
विश्व के विशाल सांपों में से एक
बोआ सांप सामान्‍य बोलचाल में दो-मुहां सांप भी कहा जाता है। यह विश्‍व के विशाल सांपों में से एक होता है। इस सांप की अलग-अलग प्रजातियां उत्तरी अमेरिका, यूरोप, उत्तरी अफ्रीका और एशिया के कुछ हिस्सों में पाई जाती हैं। इसकी एक प्रजाति मुख्य रूप से अफ्रीका और भारत में पाई जाती है। नवादा में बरामद सांप इसी खास प्रजाति का है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ