सांसद सोनिया गांधी के जन्मदिन पर आयोजित किया गया नि:शुल्क नेत्र शिविर।। Raebareli news ।।


नि:शुल्क नेत्र शिविर में 40 नेत्र रोगी मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित

 रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: शिवगढ़ क्षेत्र के भवानीगढ़ चौराहे पर स्थित कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक कार्यालय में बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक रायबरेली सांसद सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसियों ने कांग्रेस पार्टी के शिवगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष दिग्विजय सिंह उर्फ मुन्ना भैया के नेतृत्व में केक काटकर सांसद सोनिया गांधी की दीर्घायु की मंगल कामना की। वहीं एक दूसरे को केक खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
      आपको बता दें कि, सांसद सोनिया गांधी के जन्मदिन पर कार्यालय प्रांगण में इंदिरा गांधी नेत्र चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र कैसरबाग लखनऊ द्वारा नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें नेत्र चिकित्सालय की 7 सदस्यीय टीम द्वारा पंजीकृत 100 नेत्र रोगियों का नेत्र परीक्षण कर 40 नेत्र रोगियों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया।
      विदित हो कि, कांग्रेस पार्टी के शिवगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष दिग्विजय सिंह उर्फ मुन्ना भैया, जिला संगठन सचिव दिनेश यादव द्वारा प्रत्येक महीने की 9 तारीख को नि:शुल्क नेत्र शिविर शिविर का आयोजन किया जाता है।   विगत 12 वर्षों से लगातार आयोजित होने वाले शिविरों के माध्यम से अब तक हजारों नेत्र रोगी लाभान्वित हो चुके हैं।
       जिला संगठन सचिव दिनेश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि, मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित नेत्र रोगियों को मात्र 500 रुपए पंजीकरण शुल्क देना होता है। जिसमें आने जाने से लेकर खाने पीने तक की बिल्कुल नि:शुल्क व्यवस्था होती है। शिविर में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता रामशंकर शुक्ला, गिरिजेश श्रीवास्तव,गणेश शंकर मिश्रा, संतोष शुक्ला, पूर्व प्रधान रामकिशोर मौर्य,संतोष शुक्ला,पराग प्रसाद रावत, मोहम्मद रईस,रामू रावत सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ