रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोरोना महामारी को हराने में सारा देश एकजुट हो गया है। राजनीतिक विचारधाराओं में भिन्नता के बावजूद विभिन्न दलों के लोग देशवासियों की सेवा करने में लगातार दिन-रात एक किए हुए हैं, और बढ़ चढ़कर इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करा रहे हैं।
आपको बता दें कि, इसी क्रम में बछंरावा विधानसभा से दो बार समाजवादी पार्टी के विधायक रह चुके रामलाल अकेला ने क्षेत्र के गांवों और क्वॉरेंटाइन सेंटरों में रह रहे परदेसियों को लंच पैकेट बांटने के दौरान संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि, वैश्विक महामारी का रूप ले चुके कोरोनावायरस को लेकर देश में 21 दिन का लाकडाउन किया गया है। लाकडाउन के बाद से गरीब बेसहारा एवं दिहाड़ी मजदूरों की अत्यंत दयनीय स्थिति हो गई है। जिनको राहत पहुंचाने के लिए उनके द्वारा स्वयं सेंटरों और गांव गांव जाकर राहत सामग्री तथा लंच पैकेट वितरित किया जा रहा हैं।
उन्होंने आगे कहा कि, उनके द्वारा अब निरंतर जरूरतमंदों को राहत सामग्री बांटी जाएगी। यही नहीं समाजवादियों द्वारा व्यक्तिगत रूप से जरूरतमंदों में यह राहत सामग्री बांटी जा रही है। श्री अकेला ने आगे कहा कि, कोरोना महामारी मानव जाति के लिए खतरा है इससे हम सबको मिलकर साहस के साथ मुकाबला करने की आवश्यकता है। अकेला ने क्षेत्र और जनपद वासियों से अपील की है कि, शासन द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों का पालन करें। क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखे गए मेहनतकश मजदूर गरीब, बेसहारा हैं। ऐसे लोगों को लॉक डाउन के समय रोटी और कपड़ा मिलना मुश्किल है। अतः समाज के सक्षम लोगों से उन्होंने अपील की है कि, इन सब की जितनी सहायता संभव हो, सभी लोग करने का प्रयास करें।
श्री अकेला ने आगे कहा कि, जिन लोगों ने क्वॉरेंटाइन सेंटर में 14 दिन अपने बिता दिए हैं, सरकार द्वारा उनका चिकित्सीय परीक्षण कराकर और अगर वह स्वस्थ है, तो सर्टिफिकेट देकर उन्हें उनके घर परिवार के साथ रहने के लिए जाने दिया जाए।
इस मौके पर बछंरावा के ब्लाक प्रमुख विक्रान्त अकेला के साथ साथ अन्य क्षेत्र के कई संभ्रांत लोग उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ