20 लाख रुपए देख नियति हुई खराब, मौसेरा भाई ही निकला सलमान का हत्यारा।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी

डीह/रायबरेली: रिश्तो को कलंकित करने वाला एक मामला प्रकाश में आया है। डीह थाना क्षेत्र के सलमान नामक युवक जोकि सऊदी अरब से कमा कर घर लौटा था, उसको उसी के मौसेरे भाई अरबाज ने अपने साथी कल्पनाथ के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया था।

    आपको बता दें कि, मामला 14 सितंबर का है। सलमान अपने घर से मौसेरे भाई अरबाज के साथ रायबरेली शहर मोटरसाइकिल खरीदने आया था। बताते हैं कि, पैसा कम हो जाने की वजह से सलमान ने अपना एटीएम और पिन कोड अपने मौसेरे भाई अरबाज को देकर पैसा निकालने के लिए एटीएम में भेजा था। एटीएम पहुंचकर अरबाज ने जब सलमान के अकाउंट में 20 लाखों रुपए देखे, तो उसकी नियत खराब हो गई, और उसने अपने साथी कल्पनाथ के साथ मिलकर सलमान की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसके शव को तालाब में छुपा दिया।

    उधर पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया। लेकिन लाश मिलने के बाद पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी, तो मामला कुछ और ही निकला। पुलिस ने दोनों हत्या अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है, और उनके पास से बैंक से निकाले गये एक लाख 78 हजार रुपए भी बरामद कर जेल भेज दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ