डलमऊ/रायबरेली: भाद्र माह की पूर्णिमा पर अपने साथियों के साथ गंगा नदी में स्नान करने आए श्रद्धालु की डूब कर मौत हो गई है। युवक की मौत के बाद साथियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों के मदद से शव को गंगा नदी से बाहर निकाला और कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
आपको बता दें कि, डलमऊ कस्बे के पक्के घाट पर भाद्र माह की पूर्णिमा में स्नान करने के लिए बाराबंकी जनपद के पूरे छविनाश शुक्ला मजरे असंद्रा बाजार निवासी प्रवेश कुमार 32 वर्ष पुत्र स्व.सूरजपाल, राहुल वर्मा पुत्र सियाराम निवासी पुरे चौधी, गौरव शुक्ला पुत्र जय नारायण निवासी पूरे छविनाश शुक्ल, विकास पुत्र संदीप निवासी पुरे भवन दो बाइकों में सवार होकर 4 श्रद्धालु गंगा तट पर आए थे। मंगलवार को करीब 2 बजे प्रवेश अपने तीन साथियों के साथ गंगा नदी में स्नान कर रहा था, देखते ही देखते प्रदेश का पैर सीढ़ियों से फिसल गया और वह गहरे जल में जाकर डूबने लगा प्रवेश को बचाने के लिए उसके तीन साथियों ने जोर-जोर से आवाज लगाना शुरू कर दिया, जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक युवक गहरे जल में जाकर डूब गया, वहीं स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस प्रशासन और गोताखोरों को दी। करीब आधे घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने युवक को पानी से बाहर निकाला और आनन-फानन उसे सीएचसी ले गए, जहां पर सीएचसी प्रभारी डॉ विनोद कुमार सिंह चौहान ने उसे मृत घोषित कर दिया।


0 टिप्पणियाँ