अनियंत्रित ट्रैक्टर ने दो गुमटियां तोड़ी, खड्ड मे गिरा चालक गंभीर।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

बछरावां/रायबरेली: स्थानीय थाना क्षेत्र के समोदा गांव का क्रॉसिंग दुर्घटना जोन बनचुका है। यहां आए दिन दुर्घटनाएं होना आम बात हो चुकी है। दरसल यह ऐसा क्रॉसिंग है, जहां लखनऊ मार्ग से बांदा मार्ग के लिए बने बाईपास को बछरावां कानपुर मार्ग़ पर जोड़ता है। इस बाईपास पर तेज रफ्तार से चलती हुई गाड़ियां आए दिन दुर्घटना का शिकार हो जाती हैं। लगभग 2 महीने के अंदर इस ब्रेकर पर कई दुर्घटनाएं घट चुकी है।


    आपको बता दें कि, इसी कड़ी में गत दिवस एक अनियंत्रित ट्रैक्टर बाईपास के किनारे रखी दो गुमटीओ को तोड़ता हुआ सड़क के किनारे स्थित गहरे गड्ढे में जा गिरा। गनीमत यह रही की ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर गड्ढे में जाता इससे पूर्व ही कूद गया। परिणाम स्वरूप उसकी जान तो बच गई, किंतु वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे ग्रामीणों की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा 108 एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया। 


   वहीं क्षतिग्रस्त गुमटी के मालिक चंद्रशेखर चौरसिया पुत्र महादेव निवासी महारानी खेड़ा ने बताया कि, लगभग 30 हजार रुपए का उनका नुकसान हुआ है। अच्छाई यह रही की जिस समय दुर्घटना हुई उस समय चंद्रशेखर खाना खाने के लिए घर गया हुआ था।


    ज्ञात हो कि, घटनास्थल की जगह गुमटी रखने के लिए कई बार स्थानी पुलिस गुमटी स्वामी को मना कर चुकी थी, बावजूद गुमटी का मालिक अपनी जिद दिखाते हुए गुमटी को घटना घटनास्थल पर ही रखना वाजिब समझा। अगर स्थानीय पुलिस की बात मानकर स्वामी गुमटी को वहां से हटा लेता, तो शायद आज वह नुकसान से बच जाता।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ