विश्व वेटलैण्ड दिवस व बर्ड फेस्टिवल का हार्षोल्लास के साथ हुआ आयोजन
रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: अन्र्तराष्ट्रीय वेटलैण्ड व बर्ड फेस्टिवल का आयोजन वन विभाग के तत्वाधान में इन्दिरा गांधी स्मारक उद्यान में सेकड़ों स्कूली छात्र/छात्राओं के साथ विभिन्न ज्ञानवर्धक प्रतियोगिता, विचार संगोष्ठी के साथ हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया।
आपको बता दें कि, प्रभागीय वनाधिकारी महेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि, अन्र्तराष्ट्रीय वेटलैण्ड दिवस व बर्ड फस्टिवल कार्यक्रम मनाने का उद्देश्य वन सम्पदा जिसमें वन व जन्तुओं के प्रति जागरूकता के साथ ही संरक्षण व संवर्धन करना है। वेटलैण्ड के अन्दर खाद्य एवं जैवविविधता की विस्तृता श्रंखला होती है, जिसे वेटलैण्ड को बायोलाॅजिकल सुपर मार्केट भी कहा गया है। यह प्राकृतिक सम्पदा के लिक्वड एसेटस है, कैमिकल एवं जैनेटिक मैटरियल के अद्धितीय स्रोत के साथ ही इसका समाजिक व सांस्कृतिक सरोकारों में इनकी अद्धितीय भूमिका के साथ ही औषधियों से भी इनका गहरा जुड़ाव है।
उपनिदेशक सूचना प्रमोद कुमार व सहाय प्रोफेसर शिशिर कौशल व सुश्री प्रगाति पाण्डेय विभिन्न प्रतियोगिता के जज रहे। उपनिदेशक सूचना प्रमोद कुमार ने कहा कि, जल जीवन का स्रोत है, ये वेटलैण्ड या नमभूमि जैव विविधता को अक्षुण्य रखने में सहायक तथा पृथ्वी पर जलीय चक्र को सुनिश्चित करते है। जैव विविधता के संरक्षण एवं पोषण में वेटलैण्ड का स्थान महत्वपूर्ण है। इसी दौरान बड़ी संख्या में विभिन्न विद्यालयों के छात्र/छात्राओं ने जैव विविधता में वन्य जन्तुओं का योगदान पर निबंध व वन्य जन्तु तथा पक्षी में से किसी एक पर चित्रकला आदि प्रतियोगिता में भाग लिया।
इस मौके पर शिशिर कौशल, बी0एम0 शुक्ला ने भी वेटलैण्डस आदि पर विचार व्यक्त किये।

0 टिप्पणियाँ