रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के बगल से निकली माइनर में नहाने गई 4 वर्षीया बच्ची के नहर में डूब कर मौत के बाद गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आपको बता दें कि, नगर पंचायत क्षेत्र के बसंतखेड़ा वार्ड नंबर 4 अजीतखेड़ा निवासी रामसुरेश की 4 वर्षीया पुत्री दीक्षा बुधवार की शाम 4.30 बजे अपने घर के बगल से निकली शिवगढ रजबहा में नहाने चली गई और नहाते वक्त पानी में डूब गई। कुछ देर के बाद ग्रामीणों ने नहर में बहता हुआ बच्चा देखकर गांव को सूचना दी। तत्काल ग्रामीणों ने पहुंच कर उसे बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ लेकर पहुंच गए।जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना अध्यक्ष श्याम कुमार पाल ने बताया कि, शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

0 टिप्पणियाँ