सर्प दंश से किसान की मौत

रजनीकांत अवस्थी

शिवगढ़/रायबरेली: थाना क्षेत्र के सीतापुर मजरे रामपुर खास निवासी किसान राममनोहर (50) पुत्र रजउ अपने खेतों में धान रोपाई के लिए दोपहर लगभग 12:30 बजे खेतों में मेंड़ रखने का कार्य कर रहा था। थोड़ी देर के लिए वह खेत के बगल में पेंड़ के नीचे विश्राम करने लगा तभी सर्प ने डस लिया। जब तक यह सूचना लेकर वह घर पहुंचता उसकी हालत बिगड़ गई। घर पर ही उसकी मृत्यु हो गई। 

     इस हृदय प्रताप घटना के बाद मृतक की पत्नी प्रेमा देवी व पांच बेटीयों पूनम, नीलम, पुष्पा, सलोनी, चांदनी का रो-रो कर बुरा हाल है। 

     थाना अध्यक्ष श्याम कुमार पाल ने बताया कि, किसान की सर्प दंश से मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई थी, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ