रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: चंदापुर उपकेंद्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत जनई में स्थित पंचायत भवन में बिजली विभाग द्वारा एक कैंप लगाया गया, जिसमें उपभोक्ताओं की समास्याओं को सुना गया। इस दौरान कैंप में आई 11 समास्याएं सुनीं गई और उनमें से 3 का निदान भी मौके पर किया गया।
आपको बता दें कि, चंदापुर उपकेंद्र के अवर अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि, कैंप में 11 उपभोक्ताओं द्वारा बिल में गड़बड़ी, मीटर में फाल्ट आदि की शिकायतें की गई, जिसमें से 3 शिकायतो का मौके पर ही निस्तारण करते हुए समस्या का निदान किया गया।
वहीं 30 विद्युत बकायेदारों द्वारा पचास हजार रुपए का बकाया भुगतान भी किया गया है।

0 टिप्पणियाँ