रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रयबरेली: थाना क्षेत्र के कस्बे में रहने वाले अभी शर्मा के घर में उस समय कोहराम मच गया जब उनकी पत्नी श्रद्धांजलि उर्फ रिमझिम का शव घर के ऊपर बने कमरे में लटकता देखा गया। आनन-फानन पति ने शव को फंदे से नीचे उतरकर एक स्थानीय अस्पताल लेकर गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृतघोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आपको बता दें कि, अभी शर्मा ने 8 माह पूर्व नवंबर में श्रद्धांजलि उर्फ रिमझिम से लव मैरिज की थी। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। लेकिन आज दोपहर मृतका का पति छत से नीचे था और जब पत्नी काफी देर तक नीचे नहीं आई तो पति ने ऊपर वाले कमरे में जाकर देखा तो देखते ही पति के होश उड़ गए। उसने चिल्लाते हुए पत्नी को फंदे से खोलकर नजदीक के एक निजी अस्पताल में ले गया, जहां डॉक्टरों ने विवाहिता को मृत घोषित कर दिया।
पति अभी शर्मा की माने तो घर में कोई झगड़ा भी नहीं हुआ था। अचानक श्रद्धांजलि ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। फिलहाल अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल सुरु कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

0 टिप्पणियाँ