रेलवे ट्रैक के किनारे मिला अधेड़ महिला का शव, नही हो पाई पहचान

रजनीकांत अवस्थी

बछरावां/रायबरेली: थाना क्षेत्र के बगाही गांव के पास सोमवार दोपहर लगभग 12:00 बजे रेलवे ट्रैक के किनारे एक महिला का शव पड़े होने की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

    आपको बता दें कि, बगाही मजरे बिशनपुर ग्राम के किनारे रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात अधेड़ महिला के ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। शव पड़े होने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई।  सूचना स्थानीय पुलिस एवं जीआरपी को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव का पहचान कराने का प्रयास कर रही है।  फिलहाल अभी शव की पहचान नहीं हो पाई है।

       पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ