रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नाबालिक लड़की को बहला फुसला कर भाग ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। लड़की की तलाश शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि, घटना 12 जुलाई 2024 की है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि, वह और उसका परिवार खेतों में काम करने गया हुआ था। जब काम करके घर वापस लौटे तो उनकी पुत्री घर पर नहीं थी, उन्होंने अपनी नाबालिग बेटी की काफी खोजबीन की, तब जाकर गांव वालों से उन्हें जानकारी प्राप्त हुई कि, उनकी नाबालिक बेटी राजकुमार पुत्र लाखन निवासी सरबजीत मजरे पराकला थाना शिवगढ़ के साथ जाते हुए देखी गई है।
पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। नाबालिक की तलाश शुरू कर दी है।
मामले में कोतवाल बालेंदु गौतम का कहना है कि, पीड़िता के मां द्वारा मिली तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। टीम गठित कर लड़की की तलाश शुरू कर दी गई है।

0 टिप्पणियाँ