रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू में मंगलवार को साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन के अंतर्गत विज्ञान, अंग्रेजी,गणित, सामाजिक विज्ञान (2023-24) में काफी संख्या में बच्चो ने अच्छा प्रदर्शन कर इंटरनेशनल व जोनल रैंक में अपना स्थान बनाया। आज विद्यालय की प्रार्थना सभा में इन बच्चो के साथ उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया।
आपको बता दें कि, विषय विज्ञान में कुल 13 बच्चो का चयन हुआ जिनमे यशी गुप्ता, श्रुति मिश्रा, सृष्टि, अथर्व, कृतज्ञ, संध्या, कार्तिके, समर, आकिब अली, वंदना कुमारी, श्रेया, मधु, कुलदीप सामिल है, साथ ही श्रुति मिश्रा ने सेकंड लेवल के लिए क्वालिफाइड किया है।
इसके अलावा विषय अंग्रेजी में कुल 3 बच्चो का चयन हुआ, जिनमे नागेंद्र, खुशी, आराध्या है। गणित विषय में कुल 19 बच्चो का चयन हुआ, जिनमें अंकिता, हरिओम, अहम, शिवा, संस्कार, कृष मौर्य, आर्यन, मयंक, अंश, आदर्श, जैद, शुभांश, सत्यवीर, आयुषी, आयुष, कर्णिका, राजवीर, दिशा, मारूफ सामिल है।
इसी तरह सामाजिक विज्ञान विषय में कुल 9 बच्चो का चयन हुआ जिनमे श्रुति, कनक, युग पटेल पटेल, पवन कुमार, राम वर्मा, जयवंश, राम, प्रिंस, आकर्षित, गौरव है, जिनकी इंटरनेशनल और जोनल रैंक दोनों बहुत अच्छी रही।
प्रधानाचार्य राजीव सिंह ने बच्चो के साथ उनके अभिभावकों का मुंह मीठा करा के सम्मानित किया तथा सभी चयनित बच्चो के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर उप-प्रधानाचार्या रजिनी श्रीवास्तव व समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।





0 टिप्पणियाँ