रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: उत्कर्ष पब्लिक इंटर कॉलेज में "उत्कर्ष" नामक पत्रिका का विमोचन पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने किया। इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हृदय दीक्षित ने कहा कि, विद्यालय ज्ञान और विद्या के केंद्र होते हैं और वहां से उच्च कोर्ट के नागरिक तैयार होकर देश की सेवा करते हैं।
आपको बता दें कि, "उत्कर्ष" पत्रिका के विमोचन पर हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि, अध्ययन अध्यापन के साथ छात्रों को रचना धर्म सिखाना बहुत जरूरी होता है। श्री दीक्षित ने विद्यालय द्वारा उत्कर्ष पत्रिका के प्रकाशन के लिए विद्यालय परिवार की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि, पुस्तकें हम सभी के जीवन में प्रकाश भर देती हैं।
दयानंद पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि, "उत्कर्ष" पत्रिका सभी युवा पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक बनकर उजाले का काम करेगी।
"उत्कर्ष" पत्रिका के प्रधान संपादक एवं विद्यालय के संस्थापक भगवान कुमार अवस्थी ने कहा कि, यह पत्रिका प्रत्येक वर्ष विद्यालय की ओर से प्रकाशित की जाएगी। पत्रिका के माध्यम से समाज के प्रत्येक पहलुओं को सभी के समक्ष रखा जाएगा।
इस मौके पर लीना अवस्थी, सुधा बाजपेई, गोविंद यादव, राजेंद्र कुमार, अभिनव अवस्थी, सियाराम, धीरेंद्र मिश्र, जगदीश प्रसाद यादव, राजेश मिश्रा, अनुपम शुक्ला, गोवर्धन प्रसाद मिश्रा, विनोद द्विवेदी, अमन दउवा सहित भारी संख्या में साहित्य प्रेमी मौजूद रहे।




0 टिप्पणियाँ