चांदनी को न्याय दो-चांदनी के हत्यारे को फांसी दो के लगाए नारे, चुरुवा ग्रामवासियों ने निकाला कैंडल मार्च

रजनीकांत अवस्थी

बछरावां/रायबरेली: थाना क्षेत्र के चुरूवा गांव में चांदनी के हत्यारों को कड़ी सजा दिलाए जाने को लेकर ग्रामीणों द्वारा सोमवार की देर शाम कैंडल मार्च निकाला गया। ग्रामीणों का कहना है कि, हत्याकांड में शामिल लोगों को फांसी दी जाए।

     आपको बता दें कि, चुरुवा गांव में चांदनी की हत्या के मामले में सैकड़ो लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने कहा कि, जो भी लोग चांदनी की हत्या में शामिल है, उनको फांसी दी जाए तभी चांदनी की आत्मा को शांति मिलेगी। कैंडल मार्च में शामिल लोगों का कहना था कि, चांदनी तो अब दुनिया में नहीं रही लेकिन उसे न्याय मिलना चाहिए।

      कैंडल मार्च में शामिल लोगों द्वारा चांदनी को न्याय दो और रायबरेली पुलिस मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। कैंडल मार्च में गांव सहित आसपास की सैकड़ो महिलाएं, बच्चे, वृद्धजन और बड़ी तादाद में युवा शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ