तूल पकड़ रहा है रायबरेली का चांदनी हत्याकांड, सपा जिलाध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक पहुंचे गांव, ग्रामीणों ने रो-रो कर बताई हकीकत

रजनीकांत अवस्थी

बछरावां/रायबरेली: चुरुवा में हुए चांदनी हत्याकांड में आक्रोशित ग्रामीणों के आंसू पोंछने के लिए राजनीतिक पार्टिया आगे आ चुकी हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूरे मामले को संज्ञान ले लिया है। मंगलवार को रायबरेली सपा के जिलाध्यक्ष ई.वीरेंद्र यादव, एवं क्षेत्रीय विधायक श्याम सुंदर भारती सहित सपा नेताओं ने चुरूवा गांव पहुंचकर ग्रामीणों से हुई घटना के बारे में पूरी जानकारी हासिल की।

      आपको बता दें कि, चुरुवा गांव पहुंचे सपा नेताओं को गांव की महिलाओं ने बताया कि, जीतू सिंह ने घर में पांच दोस्तों को बुलाकर शराब पार्टी किया और उसके बाद दोस्तों ने पत्नी के साथ गैंगरेप कर हत्या कर दी। ग्रामीणों ने बछरावां पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए और कहा कि, पुलिस ने अपनी मौजूदगी में रातों-रात पेट्रोल डालकर चांदनी के शव का अंतिम संस्कार करवा दिया। घटना को लेकर गांव की रहने वाली भाजपा बूथ कमेटी की सदस्या शारदा सिंह ने भी भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा, और कहा कि, उन्हे खुद शर्म आ रही है कि, इतना घिनौना काम हुआ है, उसके बावजूद भी सूबे के मुख्यमंत्री मामले का संज्ञान नहीं ले रहे हैं।

       पूरे घटनाक्रम की जानकारी होने के बाद सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने कहा कि, इस घटना में बछरावां पुलिस की भूमिका संदिग्ध होना बताया है। इसकी जांच करवा कर दोषियों पर सख्त कार्यवाही कराई जाएगी।

      इस मौके पर बछरावां ब्लॉक अध्यक्ष विजेंद्र चौधरी, अनुराग वर्मा, शकील मंसूरी, आशीष पटेल, चुरुवा प्रधान प्रतिनिधि अनिरुद्ध द्विवेदी सहित सपा नेता व ग्रामीण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ