नहरों में पानी, बिजली व स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की एकदिवसीय पंचायत, एसडीएम को सौपा ज्ञापन

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के सलेथू गांव में मंगलवार 16 जुलाई 2024 को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की एक सफल पंचायत संपन्न हुई। पंचायत में राजस्व विभाग, सिंचाई विभाग, स्वास्थ्य विभाग और बिजली विभाग की समस्याएं उठाई गई।

     आपको बता दें कि, किसान नेताओं ने बताया कि, तहसील के सभी ब्लॉकों में सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य सेवा का अत्यंत बुरा हाल है। सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य माफिया हावी है, इसके विरुद्ध किसानों ने अपनी आवाज उठाई और ज्ञापन उप जिलाधिकारी महराजगंज को दिया। उप जिलाधिकारी के प्रतिनिधि नायब तहसीलदार ने आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन किसानो को दिया।

       राजस्व विभाग की कमियों और समस्याओं के प्रति ज्ञापन उप जिलाधिकारी महराजगंज को दिया गया, तथा मांग की गई कि, तहसील महराजगंज के सभी राजस्व न्यायालय नियमित चलाएं जाए तथा गांव सभा की जमीन से अवैध कब्जेदारों को जमीने खाली करवा कर हटाया जाए। इसके अलावा खतौनी में की गई अंश निर्धारण की त्रुटि को लेखपाल द्वारा ठीक कराया जाए।

       सिंचाई विभाग की ओर से AE और JE किसानों के समक्ष पहुचें और किसानों की समस्या का निदान तथा रायबरेली रजबहा में हेड से टेल तक पानी पहुंचाने के लिए हर संभव कार्य कराए जाने का आश्वासन दिया।

     सरकारी अधिकारियों के आश्वासन के बाद भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने पंचायत को समाप्त करने का निर्णय लिया। 

      इस अवसर पर लाला चौधरी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष कुंवर बहादुर, राजेश कुमार सिंह जिला उपाध्यक्ष, दया प्रसाद चौधरी, देवता, रामनरेश्वर, रामनरेश गौड़, तहसील संरक्षक मो इसरार, श्रीनाथ, ब्लॉक अध्यक्ष लवकुश कुमार (महराजगंज), ब्लॉक अध्यक्ष बछरावां राजेश चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष शिवगढ़ महादेव वर्मा, रविन्द्र वर्मा के अलावा कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, दीपू तिवारी, मोनू तिवारी समय बड़ी तादात में क्षेत्र के किसान मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ