रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: जिला ग्राम उद्योग अधिकारी संतोष कुमार गौतम ने बताया है कि, मोटराइज्ड दोना पत्तल मेकिंग मशीन का वित्तीय वर्ष 2024-25 में निःशुल्क वितरण किया जाना है, मशीनो के वितरण हेतु परम्परागत कारीगरों, स्वरोजगार में रुचि रखने वाले कारीगरों को विभाग द्वारा पूर्व में गठित चयन समिति के माध्यम से चयन किया जायेगा।
आपको बता दें कि, योजनान्तर्गत दोना पत्तल बनाने वाले कारीगर एवं उक्त उद्योगों में रुचि रखने वाले ग्रामीण क्षेत्र के इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र दिनांक 08.09.2024 तक बोर्ड की वेबसाइट UPKVIB.GOV.IN की आनलाईन सेवाओ के अंतर्गत ’’आनलाईन टूल्स-किट्स एवं आवंटन’’ पर ऑनलाइन कर सकते है, अथवा जिला ग्रामोद्योग कार्यालय पुरानी तहसील रायबरेली में आकर जमा कर सकते है।
अधिक जानकारी हेतु जिला ग्रामोद्योग अधिकारी के मो0-7408410810 एवं आनन्द कुमार कनिष्ठ सहायक के मो0-8318013131 पर सम्पर्क कर सकते है।
0 टिप्पणियाँ