Aaj Ka Rashifal, 07 January 2025: आज मंगलवार के दिन कर्क राशि वालों की आय बनी रहेगी, जोखिम न लें, दूसरों से अपेक्षा न करें, जानिए अन्य राशियों का हाल

♦️ Aaj Ka Rashifal, 07 January 2025: एक और साधारण उपाय है कि घर की जिस दिशा में वास्तु दोष है या फिर मान लीजिए बेडरूम सही जगह नहीं तो उस दिशा का जो फेवरेबल कलर है, बस उस रंग से दीवार को पेंट कर देना है. जैसा अगर उत्तर है तो सफेद से पेंट करते हैं तो उस जगह की सकारात्मक ऊर्जा कई गुना बढ़ जाती है. इसी तरह हर दिशा का अपना एक कलर होता है, उससे पेंट करने से वास्तु दोष काफी हद तक मिट जाता है।

♦️ Aaj Ka Rashifal, 07 January 2025: ज्योतिष शास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल खंडों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है, जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यवाणी करता है। वहीं साप्ताहिक मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमस: सप्ताह, महीने और साल के भविष्य कथन होते हैं। दैनिक राशिफल ग्रह, नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन का आर्थिक दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेनदेन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है‌। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री से आज का दैनिक राशिफल।

मेष राशिफल

लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय में गति आएगी। नौकरी में जवाबदारी बढ़ेगी। निवेश में जल्दबाजी न करें। आय बनी रहेगी। परिवार के साथ सुखमय जीवन व्यतीत होगा। तीर्थयात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे।

वृष राशिफल

बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। शेयर मार्केट के कार्यों में मनोनुकूल सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। भेंट व उपहार की प्राप्ति से संतोष तथा प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। जल्दबाजी न करें।

मिथुन राशिफल

आय में निश्चितता रहेगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। बजट बिगड़ेगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। कुसगंति से मानहानि तथा धनहानि हो सकती है। विवेक से कार्य करें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहें। कार्य में विलंब होगा। जोखिम न उठाएं।

कर्क राशिफल

व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। आय बनी रहेगी। जोखिम न लें। कीमती वस्तु चोरी या गुम हो सकती है, सावधानी रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी हानिकारक रहेगी।

सिंह राशिफल

जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में गति आएगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। मित्रों के साथ समय प्रसन्नतादायक गुजरेगा। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। लाभ होगा। मन की चंचलता के चलते कोई ऐसा काम न करें जिससे कि अपमानित होना पड़े।

कन्या राशिफल

कारोबारी कामकाज में व्यस्तता अधिक रहेगी। आय में वृद्धि होगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा। निवेश मनोनुकूल लाभ देगा। पारिवारिक सहयोग समय पर मिलेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा लंबी रह सकती है व लाभदायक रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।

तुला राशिफल

किसी अपने के व्यवहार से दिल को ठेस पहुंच सकती है। दु:खद समाचार मिल सकता है। नकारात्मकता रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से क्रोध रहेगा। विवाद न करें। आय रहेगी। थकान महसूस होगी। आवश्यक व महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।

वृश्चिक राशिफल

निवेश शुभ रहेगा। यात्रा की योजना बनेगी। किसी प्रभावशाली महत्वपूर्ण व्यक्ति से मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार से लाभ होगा। नौकरी में कार्यभार तथा जवाबदारी में वृद्धि होगी।

धनु राशिफल

व्यवसाय-व्यापार ठीक चलेगा। मित्रों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। दु:खद समाचार की प्राप्ति से मन खिन्न रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। नकारात्मकता रहेगी। किसी भी तरह के विवाद में न पड़ें। भागदौड़ रहेगी। थकान व कमजोरी महसूस होगी। नौकरी में मातहतों का साथ नहीं मिलेगा। समय पर कार्य न होने से तनाव रहेगा।

मकर राशिफल

पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। विद्यार्थी वर्ग परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफल रहेंगे। अध्ययन में मन लगेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। अनदेखी नहीं करें। नौकरी में कार्यभार रहेगा। शेयर मार्केट में जोखिम न लें। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा।

कुंभ राशिफल

सुख के साधन जुटेंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार व्यवसाय से लाभ होगा। नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। आने-जाने में जल्दबाजी न करें। थकान रहेगी। समय की अनुकूलता रहेगी, लाभ लें। प्रसन्नता रहेगी। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होकर कार्य में गति आएगी।

मीन राशिफल 

आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। आय से संतुष्टि रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट के काम मनोनुकूल लाभ देंगे। प्रयास सफल रहेंगे। बड़ा काम करने की योजना बनेगी। व्यापार से लाभ होगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। घर-परिवार की चिंता रहेगी।

|| देश दुनिया की खबरें "एसके इंडिया न्यूज़" (SK India news) पर हिंदी में पढ़ें || अध्यात्म (spirituality news) की खबरों के लिए जुड़े रहें https://skindianews0.blogspot.com से || ताजा खबरों के लिए subscribe करें "एसके इंडिया न्यूज़" YouTube चैनल ||

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ