रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: मकर संक्रांति त्यौहार नजदीक आते ही पतंगों और प्रतिबंधित चाइनीज मांझे से बाजार गुलजार है। पतंग बाजी के शौकीन युवाओं द्वारा धड़ल्ले से खरीददारी की जा रही है, लेकिन प्रशासन की निगाह किशोर नहीं जा रही है। जिसका आलम यह है कि, हर तरफ प्रतिबंधित मांझे की बिक्री पर कोई रोक-टोक नही है, दुकानदार बेखौफ माल बेच रहे हैं।
आपको बता दें कि, पतंग बाजी के शौकीन युवाओं द्वारा धड़ल्ले से उड़ाई जा रही चाइनीस मांझे की डोर से पतंगों की चपेट में आकर बे जुबान पक्षीं अपनी जान गंवा रहे हैं। इससे पहले भी ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें चाइनीज मांझा की चपेट आकर पक्षीं ही नहीं इंसान भी घायल हो चुके हैं।
सोमवार को कस्बे में एक कबूतर उड़ते वक्त चाइनीज मांझे की चपेट में आकर बुरी तरह फंस गया, जब तक लोगों द्वारा उसे मांझे की चपेट से छुड़ाया जाता तब तक उसकी मौत हो गई।
कस्बे के अंकुर जायसवाल, शौरभ गुप्ता, राहुल वर्मा, प्रिंसू वैश्य आदि ने तहसील के मुखिया उप जिलाधिकारी सचिन यादव से प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक लगाए जाने की मांग की है।
मामले में एसडीएम ने कहा कि, उनके द्वारा तत्काल निर्देशित दिया गया है कि, चाइनीज मांझा बेचने वालों पर अभियान चलाकर कार्यवाही की जाएगी।


0 टिप्पणियाँ