यूट्यूब से सीखा महाराष्ट्र के दंपत्ति ने चोरी का तरीका।। Nagpur news ।।

नागपुर/महाराष्ट्र: नागपुर की पुलिस ने मंगलवार को कहा कि यूट्यूब वीडियो देखकर विभिन्न तरीके सीखने के बाद घरों में चोरी करने के आरोप में एक जोड़े को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी हाजीपहाड़ निवासी शैलेश वसंत डुंबरे (29) एमबीए डिग्री धारक है, जबकि उसकी साथी गौरी गोमडे (21) चित्रकला महाविद्यालय से कला में स्नातक है।
    पुलिस ने बताया कि "वे एक साथ रहते हैं और यूट्यूब पर घर तोड़ने वाले चोरी के वीडियो देखते थे, जिसमें गैस-कटर का उपयोग किया गया था। उन्होंने घर के सामानों को गैस-कटर के उपयोग से आसानी से काटकर हटाना सीखा। दंपति पर अप्रैल में मनकापुर इलाके के एक घर से 2 लाख रुपये लूटने का आरोप है।
      मनकापुर पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने कहा कि वे गोरेवाड़ा क्षेत्र में एक किराए के बंगले में रह रहे थे और ठाठ-बाट से रहने के लिए हर महीने दो से तीन घर-घर में चोरी करते थे। इसके लिए एक कार का इस्तेमाल करते थे। वे गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर और अन्य उपकरणों का इस्तेमाल करते थे। उन्होंने पुलिस को बताया है कि वे अब एटीएम को खोलने के तरीकों के बारे में यूट्यूब पर वीडियो देख रहे थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ