खेत में धान काटते समय 17 वर्षीय बालिका को सर्प ने डसा, उपचार जारी।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: खेतों में धान काटने गई 17 वर्ष की लड़की को जहरीले सांप ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी महराजगंज लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार कर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
      आपको बता दें कि, थाना शिवगढ़ क्षेत्र के गांव राम गांव के रहने वाले अर्जुन मौर्या की पुत्री आरती, परिजनों के साथ देर शाम को धान काट रही थी कि, तभी खेत में जहरीले सर्प ने उसे डस लिया हालत बिगड़ते देख परिजन उसे सीएचसी महराजगंज लाये यहां तैनात डॉक्टर अनिल कुमार भारद्वाज ने प्राथमिक उपचार कर हालत नाजुक देखते हुए उसे तत्काल जिला अस्पताल रिफर कर दिया है। जिला अस्पताल से मिली सूचना के मुताबिक लड़की की हालत सन्तोष जनक बताई गई है। लगभग 5 घंटे अस्पताल में रहकर इलाज के बाद हालत में सुधार आते ही उसे घर आने दिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ