पीस कमेटी बैठक के जरिये आपसी सौहार्द बनाये रखने की अपील।। kushinagar news।।

अनिल यादव
तरयासुजान/कुशीनगर: आगामी आनेवाले सुप्रीम कोर्ट के अयोध्या मामले के बहुप्रतीक्षित मामले मे कभी भी बडा फैसला आ सकता है। कोर्ट ने लम्बी अंराल में सभी पक्षों का गहनता से बिबेचना किया है और दलीलों को भी सुना है कोर्ट की जिम्मेदारी देश के सभी नागरिकों के लिए एक समान है। निश्चित रूप से कोर्ट सभी के भावनाओं का उचित खयाल रखेगी। हमे भी कोर्ट के फैसले के प्रति विश्वास कर आपसी सौहार्द को मजबूर रखना होगा।
     उक्त उद्गार थानाध्यक्ष तरयासुजान कमलेश सिंह ने पीस कमेटी के बैठक को संबोधित करते हुए थाना परिसर में व्यक्त कर रहे थे।
      उन्होंने कहा कि, स्थानीय पुलिस मामले मे पुरी तरह सतर्क और संवेदनशील है। थानाध्यक्ष ने समाज के संभ्रांत जनो से सहयोग की अपील की है। और बताया 24घंटे कभी भी लोग पुलिस का सहयोग ले सकते हैं। जिसके लिए पुलिस को एलर्ट मोड पर रखा गया है। रात दिन का फिक्र किये विना पुलिस को फोन कर आवश्यक सूचना दे और देश के सम्मानित नागरिक का करतव्य पालन करे।
      इस दौरान थाना प्रभारी कमलेश सिंह,अतरिक्त प्रभारी रामविलास यादव,का0 रामगोपाल यादव, बिनोद यादव,साईं मोहमद,वीरा यादव,अमरनाथ प्रधान नगीना यादव,बीजेपी नेता,जेके सिंह, संजय राय, इमामुद्दीन अंसारी,बल्ली दास, प्रधान, सजय यादव,अरविन्द सिंह,बब्बू देवान, जनार्धन यादव,आनन्द यादव, हीरालाल यादव, भोला निसाद,सहित तमाम प्रधान,क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित तमाम क्षेत्रीयजन वासिय मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ