स्विफ्ट डिजायर से 10 पेटी शराब बरामद।। kushingar news ।।

अनिल यादव
तरयासुजान/कुशीनगर: पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे तरयासुजान पुलिस ने ग्राम सलेमगढ़ के चौराहा एन.एच 28 से एक एक कार मे लदी शराब बरामद की है।
       जानकारी के अनुसार पुलिस को सुचना तंत्र के जरिये खबर मिली थी की  स्वीफट डिजायर मारूती नं0 DL 6 CP 2538 से शराब की खेप बिहार जाने वाली है जिसे चौराहे पर रोक जाच की गयी तो 10 पेटी अग्रेजी इम्पैक्ट ग्रीन विस्की अवैध शराब  की बरामद हुई साथ ही गाडी चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया अभियुक्त ने अपना परिचय निरज कुमार पुत्र चरित्र सा0 बलहा थाना गायधाट जनपद मुजफ्फरपुर बिहार  के रूप मे बताया है।
       गिरफ्तारी करने वालों मे
प्रभारी निरीक्षक श्री कमलेश कुमार सिहं उ0नि0 राजीव कुमार सिहं चौकी प्रभारी बहादुरपुर
,का0 रिशी पटेल, का0 इन्द्रभा का0 विकास यादव आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ