विद्यालयों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई लर्निंग आउटकम की परीक्षाएं।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: तहसील क्षेत्र के विद्यालयों में लर्निंग आउटकम की परीक्षा जो की बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 5 से कक्षा 8 तक के छात्रों की बौद्धिक एवं शैक्षणिक गुणवत्ता आकलन हेतु 8 नवंबर 2019 दिन शुक्रवार को विद्यालयों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई।
    आपको बता दें कि, विभाग द्वारा यह निर्देश जारी किया गया था कि, बच्चों की उपस्थिति विद्यालयों में शत-प्रतिशत सुनिश्चित की जाए। जब हमारी टीम द्वारा प्राथमिक विद्यालय अतरेहटा, प्राथमिक विद्यालय जमुरावां तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय जमुरावां आदि का निरीक्षण किया गया तो, दौरान ज्यादातर विद्यालयों में परीक्षार्थियों की उपस्थिति संतोषजनक रही।
    उक्त परीक्षा में दूसरे विद्यालयों के पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए थे तथा उप जिलाधिकारी महराजगंज के निर्देशानुसार दूसरे विभाग से नोडल अधिकारी इस कार्य में लगाए गए थे जिससे परीक्षा में पारदर्शिता एवं सुचिता बनी रहे।
     उक्त जानकारी हमारे संवाददाता को खंड शिक्षा अधिकारी से प्राप्त हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ