गाड़ी नहर से बाहर निकल आई 2 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस की मेहनत रंग लाई।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: थाना महराजगंज क्षेत्र के मऊ स्थित शारदा सहायक की बड़ी नहर में राजापुर कैड़ावा के पास बीचोबीच नहर में बृहस्पतिवार की सुबह ग्रामीणों ने एक चार पहिया वाहन अज्ञात अवस्था में देखा था जिसमें क्षेत्र के लोगों ने शव होने की आशंका जताई थी।
   आपको बता दें कि, पुलिस टीम और स्थानीय लोगों के 2 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद आज शुक्रवार लगभग 4:00 बजे क्रेन के द्वारा नहर के बालू में धंसी नीले कलर की होंडा सिटी dl4c जिसका नंबर अस्पष्ट नहीं था। मऊ स्थित बड़ी नहर में राजापुर कड़ावा के पास से बाहर निकाली गई।
     इस दौरान क्षेत्र से देखने आए हुए लोगों का हुजूम लगा हुआ था। गाड़ी का नंबर अस्पष्ट न होने से यह पता नहीं लगाया जा सका की, गाड़ी किसकी है और नाहर में क्यों फेंकी गई। नंबर प्लेट पर dl4c स्पष्ट होने के कारण उपस्थित लोगों में सिर्फ यही फुसफुसाहट थी कि, होंडा सिटी गाड़ी का नंबर दिल्ली का है।
     वहीं लोगों द्वारा यह कयास लगाया जा रहा था कि, गाड़ी चोरी की रही होगी और पकड़े जाने के डर से चोरों ने नहर के बहते पानी में गाड़ी को धकेल दिया होगा। जबकि लोगों द्वारा गाड़ी के अंदर शव होने के लगाए जा रहे थे कयास तथ्य हीन निकले। गाड़ी में से कोई भी ऐसे तथ्य बरामद नहीं हुआ जिससेे उसमें किसी के होने के बाद मरने की आशंका जताई जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ