संपूर्ण समाधान दिवस में आए 48 शिकायती पत्रों में 6 का मौके पर निस्तारण।। Raebareli news ।।

 रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रेम प्रकाश उपाध्याय की अध्यक्षता में संपन्न संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर 48 प्रार्थना पत्र दिये गये। जिनमें सर्वाधिक तीस संख्या राजस्व विभाग से संबंधित रही इनमें 6 का आज ही निस्तारण किए जाने का दावा किया गया।
       आपको बता दें कि, तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस  के मौके पर एडीएम श्री उपाध्याय ने अधीनस्थों को चेतावनी भरे लहजे में आगाह किया कि, निश्चित समय सीमा के अंदर गुण दोष के आधार पर शिकायतों का निस्तारण किया जाए और शिकायतों के निस्तारण के बाद आए परिणाम से शिकायतकर्ता को भली-भांति अवगत भी करा दिया जाए, ताकि एक ही शिकायतकर्ता बार-बार अपनी शिकायत को लेकर संपूर्ण समाधान दिवस में चक्कर ना काटे। शेष शिकायतों में पांच मामले पुलिस विभाग से संबंधित तीन विकास से, विद्युत और आपूर्ति से 1-1 अन्य विभागों से संबंधित 8 प्रार्थना पत्र रहे। 6 का निस्तारण कर दिया गया।
       इस मौके पर एसडीएम विनय कुमार सिंह , सीओ विनीत कुमार सिंह, तहसीलदार विनोद कुमार सिंह, नायब तहसीलदार आरके वर्मा, पूर्ति निरीक्षक मोबिन उद्दीन सिद्दीकी सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे वही संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर उच्चाधिकारी एक और जहां शिकायत कर्ताओं की फरियाद सुन कर उनका निस्तारण करते रहे तो वहीं उनके सामने कुर्सियों पर जमे विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि मोबाइल हाथों में लिए उसी में जुटे रहे जिससे कई लोगों ने यह कहा कि, लगता है की ऊपर संपूर्ण समाधान दिवस चल रहा है और नीचे मोबाइल खेल दिवस चल रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ