महराजगंज तहसील का संपूर्ण समाधान दिवस मोबाइल दिवस में तब्दील।। Raebareli news ।।

 रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: जहां एक ओर प्रदेश की योगी सरकार संपूर्ण तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन करती है तो, वहीं संपूर्ण समाधान दिवस में आए हुए कर्मचारी व अधिकारी अपने मोबाइलों में ही  मशगूल रहते हैं इससे सहज ही यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि, प्रदेश की योगी सरकार को बदनाम करने का कुचक्र अधिकारी व कर्मचारी रच रहे हैं। जिसकी वानगी आज संपन्न हुए महराजगंज तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में लगभग आधा दर्जन अधिकारी व कर्मचारी विभिन्न विभागों से ताल्लुक रखने वाले मोबाइल पर बात करते हुए देखे गए।
      आपको बता दें कि, आज दिनांक 19 नवंबर को संपन्न हुए महराजगंज के तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता एडीएम फाइनेंस प्रेम प्रकाश उपाध्याय ने किया। तहसील दिवस में कुल 48 शिकायती पत्र आए जिसमें 6 शिकायती पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
     तो वहीं संपूर्ण समाधान दिवस में पहनासा गांव निवासी चंद्र पाल पुत्र बाबादीन, बाबूलाल पुत्र बद्री, श्रीमती गूंगा पत्नी बद्री ने गांव के ही दबंग प्रतिपक्षीगणों राजेश कुमार, राकेश कुमार, सुरेश कुमार, भूपेश कुमार, रमेश कुमार, दिनेश कुमार आदि लोगों द्वारा ग्राम सभा की खाता संख्या 235 स्थिति ग्राम पहनासा की दर्ज सुधा भूमि पर विपक्षी दलों द्वारा गुंडई व बलपूर्वक कब्जा करने से प्रार्थी की रोजी-रोटी पर खतरा मंडरा रहा है। जिसकी शिकायत भुक्तभोगी ने तहसील दिवस में की है।
     इस मौके पर उप जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी विनीत सिंह, तहसीलदार विनोद कुमार सिंह, नायब तहसीलदार रामकिशोर वर्मा, पूर्ति निरीक्षक मुबीनुद्द्दीन सिद्दीकी, बछंरावा नगर पंचायत ईओ अजीत कुमार बागी, महराजगंज ईओ डॉ राजेश कुमार, उपखंड अधिकारी विद्युत आशीष श्रीवास्तव, खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी शिवगढ़, तुलसीराम जिलेदार डीह, एसआई सुरेंद्र गुप्ता, आशीष पटेल कृषि रक्षा इकाई सहित तमाम अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ