मृतक सूर्यभान की पत्नी को विद्युत विभाग दिया 5 लाख का चेक।। Raebareli news ।।

रजनीकान्त अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: विद्युत विभाग की लापरवाही से काल के गाल में समा गए 28 वर्षीय संविदा कर्मी सूर्यभान की पत्नी कंचन को समझौते के तौर पर विद्युत विभाग द्वारा 5 लाख रुपये की चेक दी गई।
         विदित हो कि, शिवगढ़ थाना क्षेत्र के पाराकला में बीती 31 अक्टूबर को कस्तूरबा गांधी विद्यालय के पास विद्युत पोल पर लाइन ठीक करते समय विद्युत विभाग की लापरवाही से करंट लगने के चलते ओसाह निवासी संविदा कर्मी सूर्यभान की खम्भे गिर कर दर्दनाक मौत हो गई थी। जिस पर मृतक की पत्नी कंचन की तहरीर पर एसडीओ, जेई व ऑपरेटर सहित 3 लोगों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज हुआ था।     
       विधायक रामनरेश रावत के सार्थक प्रयास से हरकत में आये विद्युत विभाग की ओर से समझौते के तौर पर मृतक की पत्नी कंचन को विधायक रामनरेश के हाथों 5 लाख रुपये की चेक प्रदान की गई।
        इस मौके पर महराजगंज एसडीओ,जेई व विनोद कनौजिया, अनुज मौर्या,प्रतिनिधि रतीपाल रावत, पंकज मिश्रा, ललित तिवारी सहित लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ