रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: सुविख्यात अयोध्या मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए निर्णय का विभिन्न राजनीतिक पार्टियों ने स्वागत किया तो वहीं अनेक राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने कहा कि, सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिया गया निर्णय सराहनीय है। हम सभी हिंदू मुस्लिम भाई उस निर्णय का स्वागत करते हैं। और आपसी भाईचारा कायम रखेंगे।
आपको बता दें कि, अयोध्या फैसले को लेकर समूचे रायबरेली जनपद सहित महराजगंज कस्बा व संपूर्ण क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु तेजतर्रार उप जिला अधिकारी विनय कुमार सिंह व तेजतर्रार न्याय प्रिय क्षेत्राधिकारी विनीत कुमार सिंह व कोतवाल लाल चन्द्र सरोज की अगुवाई में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है तथा प्रत्येक गांव के चप्पे-चप्पे पर शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रशासन द्वारा पैनी नजर रखी जा रही है।
न्यायालय द्वारा अयोध्या मामले पर दिए गए फैसले को लेकर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष युवजन सभा समाजवादी पार्टी के आशीष चौधरी ने कहा है कि, सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिया गया निर्णय स्वागत योग्य है हम सभी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत करते हैं तथा सभी हिंदू मुस्लिम भाइयों से अपील करते हैं कि, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखें। उच्चतम न्यायालय द्वारा दिए गए आदेश का पालन करें। वहीं बछरावां विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी सुशील पासी ने कहा कि, उच्चतम न्यायालय की न्याय पीठ द्वारा दिया गया निर्णय स्वागत योग्य है। हम बछरावां विधानसभा के आम जनमानस से यह अपील करते हैं कि, अमन चैन कायम रखें और एक दूसरे से भाईचारा रखकर शांति व्यवस्था बनाए रखें।
महराजगंज नगर पंचायत चेयरमैन पति व जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू ने संपूर्ण कस्बे के हिंदू मुस्लिम बस्तियों में जाकर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की श्री साहू ने कहा कि, आपसी भाईचारा और गंगा जमुनी तहजीब के लिए महराजगंज सहित संपूर्ण क्षेत्र जाना जाता है उसी मिसाल को कायम रखें। वहीं कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष कृपा शंकर शर्मा ने कहा कि, उच्चतम न्यायालय द्वारा दिया गया निर्णय स्वागत योग्य है हम सभी कांग्रेसी प्रबुद्ध वर्ग आम जनमानस से अपील करते हैं कि, माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए निर्णय का स्वागत करें क्षेत्र में आपसी भाईचारा सौहार्द को बनाए रखें।
भाजपा युवा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ नीलू सिंह ने कहा कि, उच्चतम न्यायालय द्वारा दिए गए निर्णय का हम सभी स्वागत करते हैं और आम जनमानस से ये अपील करते हैं कि क्षेत्र में सभी लोग अमन-चैन कायम रखें।
सुप्रीम कोर्ट द्वारा अयोध्या मामले पर दिए गए निर्णय का मौजूदा विधायक रामनरेश रावत, पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, पूर्व विधायक रामलाल अकेला, बछरावां ब्लाक प्रमुख विक्रांत अकेला, महराजगंज ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री सुधा अवस्थी, आर एस एस के जिला सेवा प्रमुख रमेश अवस्थी, बछंरावा के कुशल व्यवसाई शशिकान्त मिश्रा, समाजवादी पार्टी के बछरावां विधानसभा अध्यक्ष राकेश त्रिवेदी उर्फ आलू महाराज, युवा सपा नेता व कुशल व्यवसाई सुधीर साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता विद्या सागर अवस्थी एडवोकेट, भाजपा मंडल अध्यक्ष सरदार फत्ते सिंह, वरिष्ठ सपा नेता डॉ माताफेर सिंह, महराजगंज चेयरमैन सरला साहू, सिकन्दरपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि डब्बू सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह, समाजसेवी शैलेंद्र प्रताप साहू उर्फ राहुल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष आशा सिंह, इरशाद सिद्दीकी सहित क्षेत्र के गणमान्य, व्यवसायियों तथा राजनीतिज्ञों ने अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए निर्णय की सराहना करते हुए इसे स्वागत योग्य बताया और क्षेत्र के लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की मीडिया के माध्यम से अपील की।

0 टिप्पणियाँ