'कमल' के आसन पर बैठने के लिए जद्दोजहद जारी।। Mirzapur news ।।

सलिल पांडेय, सम्पादक, 'मर्द'/ विंध्यप्रसाद', मिर्जापुर
मिर्जापुर: भाजपा के जिलाध्यक्ष के कमल के आसन पर कौन विराजमान होगा, इसके लिए 20 नवम्बर को 20 लोगों ने दावेदारी प्रस्तुत की लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि जिसके आंगन में 'अरुण' की रोशनी पहुंचेगी उसके भाग्य में कमल खिलेगा। इस प्रकार 20 लोगों में एक 20 रहेगा शेष 19 हो जाएंगे।
प्रस्तावक एवं समर्थक का अभाव---
जिले में नामांकन के दौरान दो को छोड़कर अधिकांश को प्रस्तावक एवं समर्थक नहीं मिले । हालांकि यह स्थिति पूरे प्रदेश में रही जिसके चलते प्रस्तावक एवं समर्थक विहीन नामांकन किया गया । प्रस्तावक और समर्थकों को लोग उठा ले जा रहे थे ।
जातीय आधार महत्त्वपूर्ण---
इस जिले में अध्यक्ष के लिए पड़ोसी जनपद के जिलों पर भी नजर रखी जा रही है । भदोही और सोनभद्र जनपद को मिलाकर संतुलन बनाए रखने की कोशिश होगी ।
अलग अलग गुट और अलग अलग दावे---
अलग अलग गुट अलग अलग दावे कर रहा है । रेस में वर्तमान अध्यक्ष वृजभूषण सिंह फिलहाल आगे निकलते दिख रहे है क्योंकि ये 'अरुण-स्त्रोत' का जप करते सुने जा रहे हैं लेकिन इनके पीठ पर 'कप-प्लेट' की मुहर बाधक बन सकती हैं । ऐसी स्थिति में इनका पीछा पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंह करते दिख रहे हैं । पिछले चुनाव में रांची में प्रभारी होने के नाते इन्हें वहां से किसी बड़े नेता ने सिग्नल दिया है लिहाजा इन्होंने भी वृजभूषण की तरह निर्धारित प्रस्तावक एवं समर्थक सहित नामांकन दाखिल किया । वरना बहुतेरे सादा नामांकन ही कर सके ।
जातीय संतुलन-  
जातीय संतुलन के किए ब्राह्मण तबके के 3 लोगों का नाम आगे चल रहा है जिसमें रमेश दुबे, दिनेश तिवारी तथा विद्या तिवारी का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है । इसमें स्थानीय स्तर पर अलग अलग नेता अलग अलग प्रत्याशियों को ढाढस दिए हुए है ।
   नगर मंडल अध्यक्ष पद से मुक्त श्याम सुंदर केसरी भी पंक्ति में हैं जबकि चुनार से महेंद्र सिंह की भी पैरवी हो रही है लेकिन राज्य मंत्री कुर्मी होने के नाते जातीय संतुलन बनाने में इन्हें दिक्कत आ सकती है ।
होना है लखनऊ से---
इस बार मतदान नहीं हुआ । घोषणा लखनऊ से ही होगी । इसमें हो सकता है कि जिले में मजबूत दिख रहे प्रत्याशियों में से कोई और बाजी मार ले जाए या कोई 'और फार्मूला' काम कर जाए क्योंकि सत्ता पक्ष की अध्यक्षी का मतलब बिना विधायक एवं मंत्री के उसके रुतबे का ग्राफ ऊपर चढ़ जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ